-->
आपला महाराष्ट्र 24

भारत में पेनांग रोडशो 2024 का 7 वे संस्करण का अनावरण


उरण (सुनिल ठाकूर ).
 भारत में पेनांग रोड शो 2024 के बहुप्रतीक्षित 7वें संस्करण के अनावरण को लेकर बेहद उत्साहित है जो 15 से 22 जनवरी तक चार विभिन्न शहरों मे, जैसे मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, और कोच्चि में आयोजित होने वाला हैं। यह वृहद रोड शो भारतीय यात्रियों और उद्योग पेशेवरों को पेनांग के आकर्षणों में खोने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है, जो एक ऐसा गंतव्य है जिसे अपने सांस्कृतिक समृद्धि एवं समकालीन आकर्षण के अद्वितीय मिश्रण के लिए जाना जाता है।
'पेनांग ओडिसी' अभियान पीसीईबी की एक रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य पेनांग को भारतीय बाजार में व्यावसायिक बैठकों और अवकाश कौतुकों दोनों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। व्यवसाय एवं अवकाश दोनों पर महत्व देते हुए यह अभियान भारत के ट्रैवल एजेंटों के साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। पेनांग ओडिसी अभियान अपने एक प्रमुख बाजार के रूप में भारत के महत्व को पहचाने हुए भारतीय बाजार को लुभाने के नए रास्ते तलाशने हेतु तत्पर है।

नेटवर्किंग, सहयोग एवं व्यापार विस्तार की एक गतिशील मंच तैयार करते हुए, प्रत्येक शहर से लगभग 200 क्रेताओं के एकत्र होने की आशा है। पेनांग ओडिसी का उद्देश्य पेनांग के विविध आकर्षणों को प्रदर्शित करना, सीमाओं से आगे बढ़कर नए संबंध स्थापित करना और पेनांग तथा भारतीय यात्रा उद्योग के मध्य सहयोग की अपार संभावनाओं को उजागर करना है। 2023 में, पेनांग ने 160,000 प्रतिनिधियों सहित लगभग 600 कार्यक्रमों की मेजबानी की थी, जो एक जबरदस्त इवेंट कैलेंडर की ओर इंगित करता है और जिससे 1 बिलियन रिंगिट का अनुमानित आर्थिक प्रभाव (ईईआई) पड़ा था। यह उपलब्धि पेनांग की बड़े पैमाने पर विश्व स्तरीय कार्यक्रमों की मेजबानी करने की तत्परता और क्षमता को उजागर करते हुए पेनांग की आत्मविश्वास का एक शानदार संदेश देती है, जिससे व्यापार एवं अवकाश के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में इसकी स्थिति अधिक मजबूत होती है।
सहज यात्रा अनुभवों को सुकर बनाने की मलेशिया की प्रतिबद्धता हाल ही में देश भर में वीज़ा-मुक्त व्यवस्था की शुरूआत से रेखांकित होती है, जिसके अंतर्गत 1 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक 30 दिनों तक ठहरने की अनुमति मिलती है। यह रणनीतिक कदम भारतीय आगंतुकों की अधिगम्यता बढ़ाता है और भारत के साथ डायरेक्ट एयरलाइन कनेक्टिविटी को अधिक मजबूत बनाने के अवसर का महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। भारतीय बाजार में बढ़ती मांग और रुचि को देखते हुए पेनांग सक्रिय रूप से अतिरिक्त डायरेक्ट फ्लाइट्स चलाने की दिशा में काम कर रहा है, जो पेनांग के जीवंत आकर्षणों की खोज करने के इच्छुक लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेंगे।
Previous Post Next Post

 जाहिरातीसाठी संपर्क करा.+91-81089 21565 तुमच्या व्यवसायाची जाहिरात करण्यासाठी आम्हाला संपर्क करू शकता. योग्य दरात आणि खात्रीशीर तुमच्या व्यवसायाचे प्रमोशन करून मिळेल.